
रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | थाना श्यामपुर पुलिस को कांवड मेले के दौरान कांगडी में कांवडियों के बीच फंसी एक 15 वर्षीय बालिका मिली जो अपने घर मुरादनगर गाजियाबाद से बिना बताये हरिद्वार आ गयी थी । सुरक्षा के दृष्टिगत बालिका को चौकी चण्डीघाट पर लाकर बैठाया गया तथा महिला कर्मी कि निगरानी में काउन्सिलिंग कर परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए । कई घंटों के अथक प्रयासों के बाद बालिका के परिजनों का पता चल सका । बालिका के सम्बन्ध में बालिका के पिताजी से सम्पर्क किया गया तथा बालिका को उसके पिता जी राम प्रकाश शर्मा मकान नंबर 386 श्री राम डेरी के निकट थाना मुरादनगर गाजियाबाद व उसके जीजा जी तरुण कुमार शर्मा के सकुशल सुपुर्द किया गया । बालिका को सकुशल पाकर बालिका के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गयी ।













Leave a Reply