रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में कांवड मेले के दृष्टीगत अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ गौतस्करो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमो को सक्रिय कर पतारसी सुरागरसी में मामूर किया गया । लक्सर पुलिस टीम सूचना मिली की नगला खूर्द जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति गौमांस ले जाने की फिराक में है इस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर आस-पास कड़ी निगरानी रखते हुये 01 व्यक्ति को गौमांस के साथ पकड़ा गया । जिसे आरोपी द्वारा पूछताछ में परवस निवासी मगरुमपुर बहादराबाद से लाना बताया । आरोपियों के विरुद्ध थाने पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
नाम पता आरोपी
याकूब पुत्र मकसूद निवासी ग्राम रणसूरा कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
मौके से बरामदगी*
1-मौके से करीब 10-12 किग्रा गौमांस बरामद।













Leave a Reply