रूडकी | रेलवे स्टेशन रुड़की पर एक बालिका प्लेटफार्म पर लावारिस हालत मे घूम रही थी जिससे जीआरपी कर्मियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम/पता-उम्र 17 वर्ष निवासी- मेरठ केंट थाना कंकर खेड़ा जिला मेरठ बताया । उक्त बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी जीआरपी रूडकी पर लाकर बैठाया गया व परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन चौकी जीआरपी रुड़की पर आए बालिका की पहचान पूर्ण तस्दीक कराकर बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपनी बालिका को सुरक्षित देख परिजनों द्वारा चौकी जीआरपी रुड़की की इस कार्यवाही पर पुलिस का धन्यवाद कर प्रशंसा की गई ।
रेलवे स्टेशन रूडकी पर लावारिस हालत मे मिली बालिका को जीआरपी ने किया परिजनों के सुपुर्द बालिका से पूछताछ कर परिजनों से किया गया सम्पर्क |













Leave a Reply