ज्वालापुर पुलिस /ANTFद्वारा (01 अभियुक्त को अवैध स्मैक का साथ धर दबोचा, ड्रग्स डिटेक्शन किट का प्रयोग कर ज्वालापुर पुलिस ने की स्मैक की पुष्टी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शन आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में थाना ज्वालापुर क्षेत्र में मुखबीर खास की सूचना पर ANTF/ज्वालापुर पुलिस द्वारा ट्रासपोर्ट नगर ज्वालापुर से एक व्यक्ति असरफ पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम बुड्डाहेडी थाना पथरी हरिद्वार उम्र-45 को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 102.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, बरामद स्मैक को ड्रग्स डिटेक्शन किट के द्वारा तस्दीक किया गया । अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-351/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

बरामदगी-
102.33 ग्राम अवैध स्मैक

नाम पता अभियुक्त-
असरफ पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम बुड्डाहेडी थाना पथरी हरिद्वार उम्र-45

वांछित अभियुक्तगण –
1-फिरोज पुत्र निसार निवासा कामपुर थाना पथरी हरिद्वार
2-इखलाक पुत्र परवश निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुरा थाना लक्सर हरिद्वार
3-एक अज्ञात ज्वालापुर का कबाडी नामक व्यक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *