रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | समय 18:20 बजे क्रयस्टल वर्ल्ड के सामने HR 11 R 3043 brezaa गाड़ी से जल लेकर जा रहे गंगहो के कावड़ियों को साईड लग गयी जिससे गुस्साए कावड़ियों द्वारा उक्त गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी व चालक के साथ लाठी डंडों व धार दार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई व जाम लगाने का प्रयास किया गया मोके पर थाना बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा पहुंच कर गाड़ी चालक मुकेश निवासी शामली को भीड़ से बामुश्किल बचाकर चौकी शांतरशाह भिजवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा मय फोर्स पहुंच कर मामला शांत कराया गया व मोके पर पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा घायल कार मालिक को उपचार व मेडिकल हेतु रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया । कार मालिक की तहरीर पर हमलावर अभियुक्त गणों के खिलाफ थाना बहादराबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभि0
1 आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार नि0 ननौता भैंसराव थाना ननौता जिला सहारनपुर
2 ऋतिक पुत्र संजय नि मोहल्ला मोहम्मद गौरी थाना गंगोह जिला सहारनपुर
3 रविकुमार पुत्र ओम सिंह नि0 ग्राम हमजा गढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर













Leave a Reply