रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | थाना बहादराबाद पुलिस ने ग्राम मूलदासपुर में नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत रविदास मंदिर के परिसर में नारी शक्ति संगठन की महिलाओं और समाज सेवियों के साथ नशे की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने के लिए जनजागरुकता रैली निकाली गई । कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने व औरों को जागरुक करने के लिए शपथ दिलाई गई ।













Leave a Reply