हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वो पर पेनी नजर अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के निर्देशन में पथरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान रेलवे फाटक पथरी के पास से एक संदिग्ध आरोपी शाहिद को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आरोपी का नाम पता
शाहिद पुत्र जहांगीर निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *