रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रात्रि को थाना कोतवाली रानीपुर को गोविन्द पुत्र संजीव नि0 खेडी खुशनाम थाना झिंझाना जिला मु0नगर उ0प्र0 हाल सिक्योरिटी सोलर पावर प्लान्ट सेक्टर-3बी0एच0ई0एलरानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि 4-5 लडको द्वारा सोलर प्लान्ट की दीवार तोडकर प्लान्ट से कॉपर वायर चोरी कर रहे है । उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो आरोपी 1- अमन कपूर 2. सेन्की S/O उमेश को पकड़ा गया, तथा 03 आरोपी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है । मौके पर पुलिस टीम ने आरोपी अमन कपूर व सैन्की के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में चोरी की गयी करीब 700 मीटर कॉपर कीमती करीब ₹35000/- वायर बरामद की गयी । पूछताछ पर आरोपी अमन कपूर व सैन्की द्वारा बताया कि उनके द्वारा अपने साथियो 3-राहुल निवासी कडछ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, 4. रवि थापा पुत्र अज्ञात निवासी कडछ मौहल्ला कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व 5. एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर सेक्टर-3 बी0एच0ई0एल0 स्थित सोलर प्लान्ट से रात्रि में कॉपर वायर चोरी की थी | तथा सोलर प्लान्ट के इंचार्ज व पुलिस के आने पर उनके 03 उपरोक्त साथी मौके से भाग गये । कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तहरीर पर आरोपी अमन कपूर, सैन्की, राहुल, रवि थापा व एक अन्य अज्ञात उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 284/25 का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा फरारआरोपियों की तलाश की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
1- अमन कपूर S/O विजेन्द्र निवासी राजनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
2- सेन्की S/O उमेश निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
करीब 700 मीटर कॉपर कीमती करीब ₹35000/-













Leave a Reply