रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | थाना पथरी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया । यह अभियान थाना पथरी क्षेत्र के दिनारपुर, ऐथल आदि क्षेत्रों के जंगलों के बीच नालों के पास चलाया गया, जहां अवैध शराब बनाने की गतिविधियां होने की सूचना प्राप्त हुई थी । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जंगलों के भीतर छिपाई गई शराब भट्टियों को नष्ट किया गया तथा लगभग 10,000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । विशेष बात यह रही कि छापेमारी के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई, जिससे पुलिस को सटीक जानकारी और लोकेशन प्राप्त हो सकीं । हरिद्वार पुलिस द्वारा ड्रोन से निगरानी की यह तकनीक अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने में कारगर साबित हो रही है । पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि हरिद्वार को पूर्णतः अवैध कच्ची शराब से मुक्त किया जा सके ।













Leave a Reply