गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाडी बार्सू बैण्ड के पास छोटा हाथी व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से मो0सा0 सवार 2 युवक घायल हो गये थे।

उत्तरकाशी | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाडी बार्सू बैण्ड के पास छोटा हाथी व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से मो0सा0 सवार 2 युवक घायल हो गये थे । चौकी प्रभारी भटवाड़ी निखिल देव चौधरी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल की बेहद गम्भीर स्थिति को देखते हुये उनके द्वारा बिना एम्बुलेंस का इंतजार किये घायलों को गोल्डन आवर के अन्दर अपने निजि वाहन से तुरंत भटवाड़ी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रुप से घायल युवक को डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है । युवक उपचाराधीन है । आप भी किसी के लिए देवदूत बन सकते हैं, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने हेतु गुड सेमेरिटन योजना चलायी हुयी है |  जिसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की मदद करता है तथा गोल्डन आवर के अन्दर घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाता है, तो ऐसे व्यक्ति को पुरस्कृत किये जाने के प्रावधान है। घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को पुलिस व अस्पताल की पूछताछ से दूर रखा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *