हर जन की चिंता, हर वक्त हमारी ज़िम्मेदारी चौकी नारसन पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिजनों ने जताया आभार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | चौकी नारसन क्षेत्र में गश्त के दौरान चेतक ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को एक भोला अमित पुत्र मनोहर लाल निवासी भिवानी, हरियाणा हाईवे किनारे बेसुध अवस्था में मिला । पुलिस कर्मियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, साथ ही उसे जूस व भोजन भी उपलब्ध कराते हुए चौकी नारसन लाया गया । कुछ समय बाद युवक की स्थिति में सुधार आने पर उसने अपना नाम, पता एवं परिजनों का संपर्क नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा संपर्क कर परिजनों को चौकी बुलवाया गया, जहां उन्हें युवक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र कई दिनों से संपर्क में नहीं था और वे उसकी तलाश कर रहे थे। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का हृदय से आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *