शराब पीकर सड़क सरे आम पर हो हल्ला कर एक ट्रक वाले के साथ मारपीट का आरोप ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस गाड़ी चालक सहित 05 व्यक्ति दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत ऑपरेशन लगाम के तहत प्रभावी रूप से कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है निर्देश के अनुपालन में प्रतिदिन चैंकिग की जाती है । पुलिस पार्टी द्वारा दौराने चेकिंग नेक्सन गाड़ी को चेक करने पर उसका चालक राहुल व कार में बैठे 04 अन्य अत्यधिक शराब के नशे में मिले। आरोपी सड़क सरे आम हो- हल्ला कर रहे थे। इनके द्वारा एक ट्रक चालक के साथ उलझ कर उसके साथ मारपीट का प्रयास किए जाने की भी सूचना मिली । मंगलौर पुलिस ने चालक का चालान अंतर्गत धारा 185,202 M.V. ACT में तथा अन्य चार का चालान अंतर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम में किया ।

पकड़े गए आरोपित-
1- राहुल पुत्र केवी सिह निवासी वैशाली सैक्टर 2 गाजियाबाद उ0प्र0 – चालक 185 पुलिस अधि0
2- सुनील पुत्र सोबिर सिह निवासी ग्राम दस्तोही जिला हापुड उ0प्र0
3- प्रिन्स पुत्र अशोक निवासी धनोरा जिला हापुड उ0प्र0
4- अमित पुत्र प्रेम चन्द निवासी बेबिया धनपुर प्रतापगढ
5-प्रदीप पुत्र रामपाल निवासी रहिशपुर जिला गाजियाबाद

सीज गाडी
1- नेक्सन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *