नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा वारंट की शत प्रतिशत तमील किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस टीम द्वारा न्यायालयों से जारी वारंट में वांछित 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया ।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल से जारी गैर जमानती वारंट वारण्ट फौजदारी वा0 सं0- 29/2025 धारा- 8/21 NDPS Act में वारण्टी आकाश कश्यप उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय नाथूलाल निवासी वार्ड नंबर 13 कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा फौजदारी वाद संख्या 3386/ 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त डिगर सिंह कोरंगा पुत्र जवाहर सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल।
न्यायालय प्रथम सिविल जज हल्द्वानी द्वारा केस क्राइम नंबर 5260/ 23 धारा- 379 411 IPC में वारंटी अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी राजीव नगर बजरी कंपनी लालकुआं नैनीताल ।
















Leave a Reply