उत्तरकाशी | यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, पुलिस, फायर, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि आपदा राहत टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है। भू-स्खलन की चपेट मे आये कैम्प मे स्टे कर रहे 20 श्रमिक/लोग सुरक्षित हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान(पालीगाड) लाया गया है। 9 लापता लोगों की सर्चिंग हेतु रेस्क्यू कार्य गतिमान है ।
सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट |














Leave a Reply