SP उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा कांवड यात्रा को लेकर दिये जरुरी निर्देश |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू , भागीरथी कांफ्रेंस हॉल में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी ली गई। सम्मेलन में उनके द्वारा सर्वप्रथम सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्यायें पूछी गई। समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । मीटिंग में उनके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 तथा कांवड यात्रा पर फोकस करते हुये सभी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूर्णतया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु तैयारियों मे तेजी लाने के निर्देश दिये गये। सभी थाना/कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलो की अपडेटेड सूची, पुलिस बल का आंकलन तथा चुनाव के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही बढाने के साथ अन्य जरुरी निर्देश दिये गये। बरसात सीजन, चारधाम यात्रा तथा कांवड यात्रा-2025 के दृष्टिगत सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा कांवड यात्रा को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के सम्बन्ध मे जरुरी निर्देश दिये गए। भूस्खलन/डेंजर जोन में ड्यूटीरत कर्मियों को सावधानी बरतने तथा हेलमेट पहनकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी।

सैनिक सम्मेलन में एस0पी0 उत्तरकाशी महोदया द्वारा गत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

1- हे0कानि0 नितिन प्रताप- चौकी गंगोत्री
2- म0कानि0 निधि- थाना धरासू
3- म0कानि0 सीमा- थाना बडकोट

मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा सभी प्रभारियों को विवेचनाओं में गुणवता लाये जाने हेतु जरुरी हिदायतें दी गयी। अवैध नशे तथा नशा तस्करों पर शिकंजा कसने हेतु सभी को नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत कार्यवाहियां बढाने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों विशेषकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही बढाने के निर्देश दिये गये। बरसात के दृष्टिगत थाना, कोतवाली, फायर स्टेशन व एसडीआरएफ यूनिट पर आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी हालात में रखने के साथ ही आपदाओं के समय त्वरित रिस्पांस के निर्देश दिये गये। सीसीटीनएस कार्यों की समीक्षा करते हुये सीसीटीएनएस के बेहतर संचालन हेतु जरुरी जानकारियां/निर्देश दिये गये। थाने पर आने वाले पीडितों/फरियादियों की शिकायतों पर शत प्रतिशत कार्यवाही तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये।

इस दौरान डीजीसी पूनम एवं सहायक अभियोजन अधिकारी देवमणि पाण्डे द्वारा उपस्थित विवेचकों को एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो अधिनियन सहित अन्य प्रकरणों में विवेचनाओं में सुधार व पारदर्शिता लाने से के साथ गवाह/साक्ष्य से सम्बन्धित जरुरीजानकारी प्रदत्त की गयी । मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, निरीक्षक एल0आई0यू0 दीपक रावत सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारियों व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *