नशे में धुत बस चालक को यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार बस सीज |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में निरीक्षक यातायात संजय सिंह रौथांण के नेतृत्व मे यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सिंगोटी के पास चौकिंग के दौरान बस संख्या UK 08PA 5006 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में नागपुर, महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। पुलिस द्वारा तीर्थ यात्रियों को नाईट स्टे हेतु होटल सत्यम पैलेस उत्तरकाशी तक छोडा गया है, ट्रैवल ऐजेन्सी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की बात की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *