उत्तरकाशी | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवायी जा रही “वन दरोगा” की लिखित परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा परीक्षा केन्द्रो का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, परीक्षा ड्यूटी मे नियुक्त समस्त पुलिस बल को अलर्ट रहते हुये परीक्षा को पूर्णतया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने की हिदायत दी गयी । जनपद उत्तरकाशी मे 13 परीक्षा केंद्र पर आयोजित उक्त परीक्षा को सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए 1 सुपरजोन, 2 जोन तथा 4 सेक्टर मे विभक्त किया गया है।
CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण ।














Leave a Reply