उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा कल 18 जून 2025 की सायं को चैकिंग के दौरान नौगांव-विकासनगर मार्ग पर बिल्ला के पास से दीपक व सोहन नाम के दो व्यक्तियों को स्कूटी ( UK07FV-0880) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 4.21 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनो के विरुद्ध थाना पुरोला पर 8/21/60 NDPS Act मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त स्मैक को देहरादून क्षेत्र से लेकर आये हैं, वह नशे का खुद सेवन तथा बेचते भी है ।
अभियुक्तगण-
1- दीपक जगूणी पुत्र दुर्गा प्रसाद जगूड़ी निवासी पॉलगांव बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 27 वर्ष।
2- सोहन शाह पुत्र इन्दर सिंह निवासी कण्डारी बडकोट उत्तरकाशी उम्र – 40 वर्ष।
बरामद माल- 4.21 ग्राम स्मैक (हेरोइन) कीमत करीब 1.2 लाख














Leave a Reply