फायर की टीम द्वारा एन.सी.सी कैडिटों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण ।

उत्तरकाशी | अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा हिटाणु, डुण्डा मे 3rd Bn NCC के वार्षिक शिविर के द्वितीय शिविर में एनसीसी कैडेट को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कैडिटों के अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम के द्वारा कैडेटों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन की विस्तृत रूप से जानकारी देने के साथ-साथ आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुये आग से होने वाली दुर्घटनाओ से कैसे बचा जाये और उस समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिये के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण हिदायतें तथा डेमोंसट्रेशन देकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर,पेट्रोल,डीजल, तेल व जंगल की आग बुझाने गुर सिखाये गए । प्रशिक्षण शिविर के दौरान कर्नल मयंक धस्माना, कमान अधिकारी, ले०कर्नल एल०बी० मल्ल, सूबेदार राज सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *