कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही, अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए जा रहे हैं ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस द्वारा दौरान वाहन चैकिंग के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर अभियुक्त मोहम्मद फिरोज उर्फ पकिया पुत्र मोहम्मद अबरार निवासी गफ्फूर बस्ती, वार्ड नंबर 24, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के पास से कुल 04.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *