रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में एसपी रुद्रप्रयाग के स्तर से दिये गये निर्देशों में जनपद पुलिस के स्तर ‘‘ऑपरेशन लगाम’’ के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में कोतवाली सोनप्रयाग थाना गुप्तकाशी व थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षक यातायात कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक वाहन से अवांछित सामग्री हुक्का बरामद हुआ। जिनके द्वारा इस हुक्के का सेवन अपनी यात्रा के दौरान करना था, इनके हुक्के को जब्त कर सुन्दर निवासी सोहना हरियाणा का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर हुक्का जब्त किया गया। वहीं एक महाशय अपने निजी वाहन पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘सरपंच’ लिखे बोर्ड का लगाये पाये गये, न केवल इस बोर्ड को उतरवाया गया, बल्कि इनके विरुद्ध भी एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर बोर्ड जब्त कर इनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया । वहीं उपनिरीक्षक हर्षमोहन द्वारा थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत काली फिल्म लगाये वाहन दौड़ा रहे वाहन को रुकवाकर काली फिल्म उतरवाने के साथ ही चालानी कार्यवाही की गयी । थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान और चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह ने चोपता क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे व काली फिल्म लगाये वाहन दौड़ा रहे वाहनों की काली फिल्म उतरवाने के साथ ही एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी ।
ऑपरेशन लगाम: जनपद रुद्रप्रयाग में यातायात नियमों का उल्लंघन, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों तथा वाहनों में अवांछित सामग्री का परिवहन करने वालों पर की जा रही कार्यवाही ।














Leave a Reply