11 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काउंट डाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन चंपावत से गोरल चौड मैदान चंपावत तक किया गया ।

चम्पावत | 11 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काउंट डाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन चंपावत से गोरल चौड मैदान चंपावत तक किया गया । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा दौड़ में स्वंय प्रतिभाग कर उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं युवाओं अन्य विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों, Ssb ,पुलिस के जवानों एवं समस्त प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाते हुए दौड़ को पूरा किया गया। दौड़ का प्रारम्भ प्रातः 06.30 बजे पुलिस लाईन चम्पावत से गौरलचौड़ मैदान तक किया गया। रन फॉर योगा दौड़ में जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं,युवाओं,अन्य विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों, Ssb ,पुलिस के जवानों सहित के कुल 170 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । रन फॉर योगा दौड़ में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिट इंडिया फिट उत्तराखंड संदेश को युवाओं तक पहुंचाने वाले पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों निरीक्षक दिवान सिंह जलाल हंसदास सागर प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट अ0उ0नि0 दिनेश चन्द्र उपाध्याय, अ0उ0नि0 बलवन्त सिंह खोलिया, एफएम ललित मोहन जोशी, कानि दिनेश सिंह, कानि0 उजीर अहमद, कानि0 भुवन चन्द्र जोशी म0कानि0 परमजीत कम्बोज, म0कानि0 शकुन्तला नेगी, म0कानि0 अंकिता पाण्डेय की हौसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *