पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा यातायात निरीक्षक सहित सभी प्रभारियों ऑपरेशन लगाम के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है

रुद्रप्रयाग | प्रचलित केदारनाथ यात्रा सुचारु रुप से चल रही है प्रतिदिवस हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं यातायात के सुचारु तथा सुगम संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा यातायात निरीक्षक सहित सभी प्रभारियों ऑपरेशन लगाम के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर रुप से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चौकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी साथ ही एक वाहन स्कार्पियो के शीशे पर लगी काली फिल्म उतरवायी गयी व एक मोटर साइकिल सवार द्वारा अपने वाहन पर अवैध हूटर लगाया गया था उसके हूटर को जब्त किया गया तथा इन वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही कर यातायात का नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी।यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *