रुद्रप्रयाग | गतदिवस श्रद्धालु फुलझाड़ी देवी, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी आरा, थाना बरही, जिला भोजपुर, बिहार जो कि अपने परिजनों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आयी हुई थी, केदारनाथ धाम के दर्शन करने के उपरान्त वापस लौटते समय वो अपने परिवार वालों से बिछड़ गई तथा भटकते भटकते कोतवाली सोनप्रयाग तक पहुंच गई, कोतवाली सोनप्रयाग में महिला हैल्प डेस्क में ड्यूटी में तैनात महिला कार्मिकों द्वारा जब इनको परेशान अवस्था में देखा तो इनसे इनकी समस्या पूछी तो बुजुर्ग श्रद्धालु ने महिला पुलिस कार्मिकों को अपनी समस्या बतायी, महिला जवान मानवता का परिचय देते हुए इनकी सहायता के लिये आगे आयी, उन्होने बुजुर्ग श्रद्धालु को बिठाया तथा धैर्य बंधवाया, साथ ही उनके परिजनों की ढूंढ़खोज आरम्भ कर दी, पर समस्या ये थी कि उनके पास न तो मोबाइल फोन था और ना ही परिजनों का फोन नम्बर ऐसे में उनके परिजनों को ढूंढना आसान नहीं था, महिला पुलिस जवानों द्वारा सर्वप्रथम पीए सिस्टम से अनाउंसमेन्ट करवाया इससे भी जब बात नहीं बनी तो उन्होनें अपनी सूझ-बूझ से बुजुर्ग महिला द्वारा बताये गये उनके घर के पते के आधार पर सम्बन्धित थाने से सम्पर्क कर उनके गांव के चौकीदार का नम्बर लेकर ग्राम चौकीदार से सम्पर्क कर बुजुर्ग श्रद्धालु के परिजनों का नम्बर लिया गया तथा परिजनों से सम्पर्क कर बुजुर्ग श्रद्धालु के कोतवाली सोनप्रयाग में सुरक्षित होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, परिजनों के आने पर बुजुर्ग श्रद्धालु को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर श्रद्धालु तथा उनके परिजनों द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
महिला पुलिस कर्मियों ने सूझ-बूझ से परिजनों से बिछड़ी बुजुर्ग श्रद्धालु को परिजनों से मिलवाया |














Leave a Reply