नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, बस अड्डो/रेलवे स्टेशनो में चलाया चैकिंग अभियान |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी0एन0मीणा के निर्देशानुसार जनपद पुलिस अलर्ट मोड में है । सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है । आज प्रातः सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना-चौकी प्रभारियों/ बीडीएस टीम द्वारा बस अड्डों/रेलवे स्टेशनों में चैकिंग अभियान चलाया गया। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *