रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हत्या के प्रयास में गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित 06 गिरफ्तार, अवैध तमंचा व दो स्कूटी बरामद |

रामनगर | कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत समय लगभग 17:40 बजे गैस गोदाम के निकट कुछ युवकों द्वारा मुकुल आर्या नामक युवक पर जानलेवा हमला कर गोली चलाने की गंभीर घटना सामने आई। घायल मुकुल आर्या पुत्र श्री गणेश राम निवासी गली नंबर 4, इंद्रा कॉलोनी, रामनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 202/25 अंतर्गत धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/324(2)/126(2)/109/3(5) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण व सटीक सुरागरसी के माध्यम से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित कुल 06 अभियुक्तों को दिनांक 09 जून 2025 को पिरुमदारा के 64 नं. गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य अभियुक्त ईशान उर्फ पव्वा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा दो स्कूटी वाहन* बरामद किए गए ।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. ईशान उर्फ पव्वा पुत्र मो. सावेज, निवासी शक्तिनगर, रामनगर
2. फरदीन पुत्र हसन, निवासी तेलीपुरा रोड, चिल्किया, रामनगर
3. मो. फारूख पुत्र मो. सलीम, निवासी ताज मस्जिद के पास, खताड़ी
4. मो. बिलाल पुत्र नादिर खान, निवासी ईदगाह, खताड़ी
5. अर्श पुत्र नसीम, निवासी शक्तिनगर, रामनगर
6. रेहान अंसारी पुत्र मो. तालिब, निवासी शक्तिनगर पूंछड़ी, रामनगर

🔹 बरामदगी का विवरण:

* 01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
* 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
* घटना में प्रयुक्त स्कूटी नंबर:
UK 19 B 2215
UK 18 B 0846

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *