नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्यवाही 03 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही |

नैनीताल  | जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 03 शराब के नशे में धुत वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

1- वाहन संख्या UK07FJ7387 के चालक पंकज पोखरिया पुत्र पीतांबर दत्त पोखरिया निवासी कैनाल कॉलोनी, किच्छा, उधमसिंह नगर

2. रिजवान पुत्र शमसुद्दीन – निवासी फरीदपुर, इज्जतनगर, बरेली (उ.प्र.), वाहन UP25CX7973 स्कूटी

3 अभिषेक पुत्र विनोद – निवासी वार्ड नं. 6, रम्पुरा, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), वाहन UK04AH0451 मोटरसाइकिल

उक्त तीनों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि के बाद धारा 185/207 MV Act के अंतर्गत चालान, गिरफ्तारी एवं वाहन सीज किया गया। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया की गई।

चैकिंग टीम

* उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
* कांस्टेबल करतार सिंह
* कांस्टेबल टीका राम

नैनीताल पुलिस की सख्त चेतावनी

किसी भी हाल में नशे में वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनहित और सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *