नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, co सिटी नितिन लोहनी, co रामनगर श्री सुमित पांडेय सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है । बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सत्यापन अभियान में निम्नवत कार्यवाही की गई।
कुल कार्यवाही का विवरण-
• कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरीआदि- 900
* कुल सत्यापन किया गया – 387
* सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 131 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 39,000 रुपये
* कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान 26 व्यक्तियों पर
* कुल जुर्माना – ₹2,60,000
नैनीताल पुलिस की अपील-
जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।
आपका सहयोग, हमारी सुरक्षा
















Leave a Reply