नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नैनीताल पुलिस के अधिकारी व कर्मियों के रोगों के उचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से कल दिनांक 13.11.2024 से 02 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिस क्रम में पुलिस मीटिंग हॉल हल्द्वानी में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक टीमों के माध्यम से पुलिस कर्मियों को लैब टेक्नीशियन द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही विभिन्न रोगों से पीड़ित पुलिस कर्मियों को बेहतर उपचार और प्रभावी औषधियां प्रदान की गई। चिकित्सकों द्वारा शिविर में उपस्थित पुलिस कर्मियों और परिजनों को वर्तमान में उत्पन्न हो रही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बीमारियों से बचने के सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया । हल्द्वानी में आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 95 पुलिस अधिकारी व कर्मियों और उनके परिजनों ने उपचार कराया और लाभान्वित हुए। 02 दिवस के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 179 पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
➡ आज आयोजित चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में
बेस अस्पताल हल्द्वानी से
▪डॉ हिमांशु कांडपाल, मनोचिकित्सक।
▪डॉ एम0एम0 तिवारी फिजिशियन।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटा हल्दू से
▪डॉ प्रियंका महिला चिकित्साधिकारी।
▪जे0एस0 पटेल वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ।
▪डॉ दीप्ति रावत, सीएचसी पदमपुरी डेंटिस्ट।
शहरी प्राथमिक केंद्र, राजपूरा से
▪कोमल आर्या।
▪अनिल जोशी, पब्लिक हेल्थ मैनेजर।
▪कविता, नर्सिंग अधिकारी।
▪मनिता आर्य, लैब टेक्नीशियन।
उपरोक्त डॉक्टरों की टीमों के महत्वपूर्ण योगदान द्वारा पुलिस कर्मियों को उचित उपचार और परीक्षण की सुविधा प्राप्त हुई ।
















Leave a Reply