चेकिंग के दौरान तीन नेपालियों के कब्जे से बरामद किया गया 30 कि.ग्रा. मांस (चिकन) |

रुद्रप्रयाग | प्रचलित यात्रा काल में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान 3 नेपालियों के कब्जे से कट्टों व छोटे-छोटे थैलों में रखा हुआ चिकन बरामद हुआ। पूछताछ में इनके द्वारा इस चिकन का उपयोग स्वयं व अन्य साथी नेपाली मजदूरों व घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे व्यक्तियों को विक्रय करना था । बरामद हुए चिकन को गड्डों में डालकर आवश्यकतानुसार फिनाइल व नमक डालकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। इन नेपालियों को कड़ी हिदायत देकर व इनके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है ।

पकड़े गये नेपालियों का विवरणः-
1- अनिल पुत्र खड़का बहादुर निवासी दैलिखा, जिला दैलिखा, नेपाल राष्ट्र हाल मजदूर सोनप्रयाग।
2- दिपेन्द्र शाही पुत्र हरीश शाही निवासी ग्राम पिली, जिला कालीकोट, नेपाल राष्ट्र हाल मजदूर गौरीकुण्ड।
3- खगेन्द्र शाही पुत्र मिलन शाही निवासी ग्राम चौकी, जिला सुरखेत, नेपाल राष्ट्र हाल मजदूर सोनप्रयाग।

अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 280 कि.ग्रा. मांस के विनष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए इस कार्य में संलिप्त 23 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *