जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद पुलिस का रात्रि के समय भी सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी ।

रुद्रप्रयाग | जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में सांयकाल व इस समय रात्रि काल में भी सम्पूर्ण जनपद क्षेत्रान्तर्गत सम्बन्धित थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पुलिस के स्तर से यह अभियान जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोकथाम के साथ-साथ आम जनमानस व आने वाले यात्रियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु चलाया गया है । चेकिंग के दौरान जनपद में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी सतर्कता एवं गहनता से चेकिंग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *