नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने वारंट की शत प्रतिशत तमील किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा अनीस अहमद थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में बेतालघाट पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल से जारी NBW NO – 2569/2022 धारा- 427,506 भादवि0 में वारण्टी अभियुक्त प्रेमनाथ उर्फ कालू पुत्र नंद नाथ निवासी ग्राम चापड़ थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया ।
नैनीताल पुलिस की कार्यवाही, बेतालघाट में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply