CEIR एप्प के माध्यम से पुलिस पहुंची चोर तक 01 चोर आया पुलिस की हिरासत में आरोपी के कब्जे से किया चोरी का माल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वादी अमन कुमार निवासी ग्राम सिक्खर थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार द्वारा रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर वादी की पत्नी के मोबाइल नगदी ज्वैलरी आदि चोरी करने के संबंध में बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कराया । एसएसपी हरिद्वार द्वारा चोरी/नकबजनी के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा चोरी किये हुए मोबाइल को तत्काल CEIR एप्प की मदद ली गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल चल रहा था । नियमानुसार मोबाइल का लोकेशन ज्ञात करने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन किया गया जिसके फलस्वरुप निम्न आरोपी को धर दबोचा जिसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- शाहरुख पुत्र मुरसलीन निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार।

बरामद माल-
1-चोरी किए हुए पैरों के बिछुए
2- एक मोबाइल फोन वीवो
3- छोेटे बच्चे की तगडी
4-एक नोज पिन
5- एक अदद फोन ओपो
6- एक जोडी पायजेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *