रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग में किया एक व्यक्ति का चालान अपने भाई के घर में आकर कर रहा था हुडदंग |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कालोनी में एक व्यक्ति एक महिला के घर के बाहर हंगामा कर रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति प्रणव कौशिक पुत्र अशोक कौशिक एक महिला निवासी शिवलोक कालोनी के घर के बाहर हंगामा कर रहा था, मौके पर महिला द्वारा बताया कि उपरोक्त व्यक्ति उसका देवर है, जो आये दिन घर के बाहर आकर लडाई झगडा व परेशान करता रहता है । पुलिस टीम ने मौके पर उक्त प्रणव कौशिक को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा । जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति प्रणव कौशिक उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 के तहत कार्यवाही की गयी ।

नाम पता आरोपी
1-प्रणव कौशिक पुत्र अशोक कौशिक निवासी राजलोक विहार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *