पुलिस द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को मोटर साईकिल और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल पल्सर सवार दो व्यक्तियों मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार और सन्नी पुत्र स्वo राजू निवासी ग्राम हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार अवैध शराब परिवहन करते हुए कलियर बाई पास रोड से पकड़ लिया । जिनके कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब ROYAL STAG बरामद हुई । आरोपी से बरामदा अवैध शराब के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1-मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार।
2- सन्नी पुत्र स्वo राजू निवासी ग्राम हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *