आगामी कांवड मेला व ईद–उल अजहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत सी0एल0जी0/एस0पी0ओ0 मेम्बरो/सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी आयोजित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा आगामी कांवड मेला व ईद-उल अजहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियो/ सी0एल0जी0/एस0पी0ओ0 मेम्बरो के साथ चौकी धनौरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में चौकी प्रभारी धनौरी उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान उपस्थित रहे। गोष्ठी में थानाध्य़क्ष द्वारा उपस्थित सभी सी0एल0जी0/ एस0पी0ओ0झ मेम्बरो, सम्भ्रान्त व्यक्तियो को आगामी कांवड मेला व ईद-उल अजहा (बकरीद) पर्व को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया, साथ ही पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *