उत्तरकाशी | राजस्व चौकी खुरमौला पर एक महिला के घर से बिना बताए कहीं चले जाने व वापस घर न आने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर 140 BNS के तहत मामला पंजीकृत हुआ था, उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार उक्त मामले की विवेचना राजस्व से रेगुलर पुलिस थाना धरासू को स्थानान्तरित की गयी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में उक्त मामले में महिला की तलाशी हेतु धरासू पुलिस की एक टीम गठित की गयी | प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस आदि के माध्यम से जानकारी जुटाते हुये महिला को भगवानपुर हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वह घर से नाराज होकर बाहर नौकरी करने हेतु चली गयी थी ।
धरासू पुलिस ने गुमशुदा महिला को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद |














Leave a Reply