केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर परिवार से बिछड़े बच्चों को उनके पिता से मिलवाया।

रुद्रप्रयाग । मेरठ से केदारनाथ यात्रा पर आये नरेश कुमार की पुत्री कनिका (उम्र 14 वर्ष) तथा पुत्र नमन (उम्र 07 वर्ष) केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय उनसे यात्रा मार्ग पर बिछड़ गये थे, श्रद्धालु नरेश कुमार द्वारा चौकी लिन्चोली में जाकर अपनी समस्या बतायी गयी, चौकी लिन्चोली पुलिस द्वारा श्रद्धालु की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल बच्चों का पता लगाने के लिये पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउसमेंट कराया गया साथ ही पुलिस की एक टीम आसपास बच्चों की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम की खोजबीन और पीए सिस्टम से प्रसारित हो रही लगातार घोषणाओं के परिणाम स्वरूप पुलिस को उक्त दोनों बच्चे सकुशल मिल पाये, अपने बच्चों को सकुशल पाकर नरेश कुमार भावुक हो गए। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और मदद के लिए उनके द्वारा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *