रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार रात्रि चैकिंग संन्दिध व्यक्ति/संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम रात्रि चैंकिंग ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत रेगुलेटर पुल नहर पटरी पर चेकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति/सन्दिग्ध वाहनों की करवाई की कार्रवाई की जा रही थी । एक मोटर साइकिल बहादराबाद की तरफ से आती दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर तेजी से वापस मोड़ने लगा रुकने का इशारा किया तो वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया । जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ लिया नाम व पता पूछने पर अपना नाम गिरीश कुमार पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक मुकीमपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया । तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 01अदद नाजायज चाकू बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया यह मोटरसाइकिल मैने वर्ष 2024 में काली माता तिराहा बहादराबाद से चोरी की थी इसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थी मोटरसाइकिल उपरोक्त के चेसिस नंबर से E-मशीन से चेक किया गया तो सलेमपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी के नाम पंजीकृत होना पाया गया । जानकारी करने पर थाना बहादराबाद में उक्त चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 469/2024 बीएनएस पंजीकृत है । उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना बहादराबाद को अवगत कराया गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपी
गिरीश कुमार पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक मुकीमपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
1-01अदद अवैध चाकू
2-01अदद मोटर साइकिल स्प्लेंडर (थाना बहादराबाद के मुकदमे से संबंधित)
3-मोबाइल फोन
4-पर्स आधार कार्ड ₹80 नगद।













Leave a Reply