रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी शहजाद पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते हुए प्राइमरी स्कूल सुनहरा रोड के पास से धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- शहजाद पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पैन, डायरी व नकद ₹1340/-













Leave a Reply