गोलीकांड पर कप्तान डोबाल सख्त, एक्शन में पुलिस टीमें मुकदमा लिखने के 24 घंटे के भीतर नाबालिक सहित 02 आरोपीत दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | भिक्कमपुर लक्सर निवासी महिला ने कुछ युवकों पर अपने बेटे मोहित से गाली गलोच करना व जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में शिकायत दी। उपरोक्त मोहित छाती पर गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना पर कड़क प्रतिक्रिया देते हुए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा लक्सर कोतवाली को जल्द घटना के अनावरण एवं आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। उक्त निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ा शुरु की गई । घटना के दिन से ही लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त बाल अपचारी सहित 02 आरोपियों को वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए 02 तमचों व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है ।

विवरण आरोपित-
1- बाल अपचारी
2- रजत पुत्र देवपाल उर्फ बबलू निवासी ग्राम भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार

घायल युवक का विवरण-
मोहित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम भिक्कमपुर लक्सर

बरामद माल-
1- तमन्चा 315 बोर- 02 व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- जिन्दा कारतूस 315 बोर- 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *