हरिद्वार पुलिस ने 01महिला को मिलाया उसके परिजनों से लखनऊ उत्तर प्रदेश बिना बताए पहुंची हरिद्वार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | कोतवाली नगर में एक महिला निवासी गोसाईगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिजन आये उन्होंने कोतवाली नगर पर सूचना दी कि एक महिला बिना बताए अपने घर से हरिद्वार आ गई थी । उसकी दिमागी हालत कमजोर है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला की तलाश हर की पैड़ी क्षेत्र में की गई । अथक प्रयास से उक्त महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र में मिल गयी , उक्त महिला को पुलिस टीम द्वारा उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । उक्त महिला के मिलने पर महिला को उसके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *