अपने वाहन में कुल 12 पेटी शराब तस्करी कर रहे 1 अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से प्रभावी चैकिंग की जा रही है । चौकी फाटा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 BB 7008 में एक व्यक्ति को कुल 12 पेटी मैक्डॉवल नम्बर वन शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण

मोहन सिंह पुत्र स्व अमर सिंह निवासी ग्राम गैठाणा पोस्ट कोट बांगर, तहसील जखोली,जनपद जिला रुद्रप्रयाग।

जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है । प्रचलित यात्रा अवधि में अब तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज कर 1059 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 06 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब 8 लाख रुपए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *