सोनपुर रेलवे स्टेशन बलिया यूपी से लापता गुमशुदा को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | प्रातः चेतक कर्म0गणो को लक्सर क्षेत्र में एक बुजूर्ग दिखायी दिया जिससे चेतक कर्म0गणों द्वारा पूछताछ कर उसके परिजनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी गुमशुदा बुजूर्ग दिमागी रुप से अस्वस्थ होने के कारण अपना पता स्पश्ट नही बता पा रहा था । कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा बुजूर्ग के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम वायरल करने के बाद गुमशुदा के परिजनो की जानकारी जुटाई गयी । परिजनो की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने पर सम्पर्क किया गया और बताया कि गुमशुदा रामचन्द्र बरनाल पत्र प्रभुनाथ बरनाल ग्राम बलिया दक्षिण थाना सलेमपुर जिला देवरिया उत्तर प्रदेश सोहनपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गया था तब से परिजन गुमशुदा की तलाश कर रहे थे गुमशुदा मानसिर रुप से अस्वस्थ होने के कारण भटकता हुआ लक्सर आ गया था जो रात्रि में चेतक को मिला और पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के परिजनों की जानकारी कर परिजनो को कोतवाली लक्सर पर बुलाकर थाने से सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *