रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | लक्ष्मीपुर खीरी निवासी व्यक्ति ने चौकी खडखडी पर आकर बताया कि सपरिवार हर की पैडी में गंगा स्नान के बाद वापस आते समय उनकी 07 वर्षीय बेटी परिवार से बिछड़ गई और काफी तलाशने के बाद भी नही मिली । चौकी से अविलम्ब समस्त फोर्स ने बच्ची की तलाश शुरु करते हुए सीसीटीवी कैमरा फुटेज चैक की। लगातार तलाश के बाद आखिरकार बच्ची सुखीजा होटल के पास मिली तो उसे सकुशल परिजन के सुपुर्द किया गया । बच्ची के वापस मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।













Leave a Reply