उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के मध्यनजर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों फड़-फेरी/रेडी-ठेला लगाने वाले किरायेदार घरेलू नौकर एवं मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। आज हर्षिल पुलिस द्वारा हर्षिल क्षेत्र मे होटल/धर्मशालाओं मे चैकिंग करते हुये होटलों में काम कर रहे 35 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजा गया। सभी होटल/धर्मशाला संचालकों को अपने बाहरी जनपद/प्रान्तों से आये वर्करों का अनिवार्य रुप से सत्यापन करवाने की अपील की गयी । वहीं गंगोत्री धाम में पैदल मार्ग पर पुलिस द्वारा अनावश्यक रुप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया तथा सभी को मार्ग पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गयी ।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों फड़-फेरी/रेडी-ठेला लगाने वाले किरायेदार घरेलू नौकर एवं मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।














Leave a Reply