हरिद्वार | विगत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चोरी व यात्रियों के सामान चोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी । उक्त घटनाओ पर अंकुश लगाने व घटनाओ की संवेदनशीलता को देखते हुए एस0पी0 जी0आर0पी0 के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी हरिद्वार के नेतृत्व में जीआरपी/आरपीएफ की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त घटनाओ को अंजाम देने वाले चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त अभिषेक पुत्र लेखराज निवासी मकान नंबर-58 ग्राम- लोहरा हसनपुर सेक्टर-4 की पुलिया हर की देवी कॉलोनी थाना-अर्बन एस्टेट जिला-रोहतक, हरियाणा उम्र 20 वर्ष को 04 मोबाइल एवं ₹4200 धनराशि सहित अंतर्गत धारा- 303 (2),317(2) BNS व 35/106 BNSS मे गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 38/25 पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
चोरी के 04 मोबाइल सहित जीआरपी ने शातिर चोर को दबौचा अपराधी लगातार दे रहा था चोरी की घटनाओ को अंजाम |













Leave a Reply