नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध रूप से नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दौराने चैकिंग अण्डा मार्केट के पास 01 व्यक्ति को 36 बोतल अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
हरीश चन्द्र बुधलाकोटी पुत्र स्व. लक्ष्मी दत्त निवासी ग्राम बगड मल्ला पोस्ट पंगूट तहसील व जिला नैनीताल उम्र-56 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
36 बोतल अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का
















Leave a Reply