रुड़की | एस0पी0 जी0आर0पी0 के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन रुड़की पर जीआरपी कर्मियों द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा में आने-जाने वाले श्रद्धालुओ व यात्रियों को धार्मिक यात्रा में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ, शराब,बीड़ी, पान तंबाकू गुटखा आदि धूम्रपान से दूर रहकर धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने हेतु जानकारी दी गई व बैनरों के माध्यम से रेलवे स्टेशन रुड़की पर आने जाने वाले यात्रियों को जागरूक किया गया । साथ ही चारधाम यात्रा के बारे उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई एवं यह भी जानकारी दी गई किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान या यात्रा के दौरान ट्रेन में नशा करते पाए तो राष्ट्रीय मादक पदार्थ हेल्पलाइन- MANAS helpline(1933) पर संपर्क कर सूचना दे ।
उत्तराखण्ड पुलिस सदैव आपकी सेवा मे तत्पर है।













Leave a Reply