लक्सर | वादी निवासी- ग्राम शाहपुर बडोली थाना बडौत जिला बागपत,उत्तर प्रदेश ने चौकी जीआरपी रुड़की पर प्रार्थना पत्र बाबत 22/05/25 की रात्रि को ट्रेन संख्या- 14888 बाड़मेर एक्स. के जनरल कोच मे रेलवे स्टेशन हरिद्वार से रेलवे स्टेशन सहारनपुर तक की यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 22/2025 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक रेलवेज के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना जीआरपी लक्सर पर चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए निर्देशित किया गया । गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त साबिर पुत्र कय्यूम उम्र- 27 वर्ष निवासी मोहनपुरा कोतवाली गंगोह जिला- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
(1)-मु0अ0सं0-675/16 धारा-380,411,475 भादवि कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर उ0 प्र0
(2)-मु0अ0सं0-03/21 धारा- 4/25 आर्मस एक्ट कोतवाली गंगो जिला सहारनपुर उ0 प्र0
(3)-मु0अ0सं0- 270/21 धारा- 8/21/29 एनडीपीएस कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0
(4)-मु0अ0सं0-22/25, धारा-303(2),317(2)बीएनएस थाना जीआरपी लक्सर













Leave a Reply